कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद द्वारा गोपाल नगर में हाल में कराई गई नाला सफाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इससे त्रस्त होकर कॉलोनीवासियों ने रविवार को प्रदर्शन कर चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम हनुमान प्रसाद ने जल्द ही समस्या का निराकरण के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी अपने घरों को लौट गए।
पिछले दिनों नगर पालिका ने गोपाल नगर में नालों की सफाई कराकर सिल्ट को वही पटक दिया। नाले से निकली गंदगी को न उठने के कारण हालत नारकीय हो गए। जिससे घरों में आने जाने के लिए रास्ता बंद हो गया। दो दिनों से हुई बरसात के बाद हालत नारकीय हो गए हैं। इससे त्रस्त होकर कॉलोनीवासियों ने चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन में महिलाओं ने एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उधर, सभासद प्रतिनिधि का कहना है कि चेयरमैन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, किसी समस्या का निराकरण करने को तैयार नहीं हैं। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका एसआई को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।