फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महावीर बगीची में पेड़ काटने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रामनगर स्थित प्राचीन महावीर बगीची में लगे वट वृक्ष को काटे जाने की सूचना पर हंगामा हो गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना कर मौके पर बुला लिया। हंगामा को देख विभाग ने पुजारी सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामनगर स्थित महावीर बगीची में प्राचीन वट वृक्ष है। आरोप है कि बगीची में कुछ लोगों ने मंत्रणा कर वट वृक्ष के एक बडे़ तने को काट दिया। जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया। तमाम लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने इसको लेकर वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। वन दारोगा महेंद्र सिंह एवं वन रक्षक राजवीर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने वट वृक्ष को बिना अनुमति के बड़े तनों को कटा हुआ पाया।
जिसको लेकर वन रक्षक राजवीर सिंह ने मंदिर पुजारी राहुल शर्मा, संजय जैन, प्रहलाद, निरंजन शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वन दारोगा महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में वन रक्षक राजवीर ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें