फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः नकल माफियाओं ने किया ऐसा खेल, चकरा गया परीक्षकों का माथा

Tue, 27 Mar 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मूल्यांकन करते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार नकल माफिया ने परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखवाकर उन्हें मूल कापी से बदल डाला है। मथुरा में मूल्यांकन केंद्र पर मिर्जापुर से जंचने आईं कापियों में भारी घालमेल पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


एक पेज पर राइटिंग कुछ है तो दूसरे पर कुछ। ऊपर का पन्ना छोटा है तो नीचे वाला बड़ा। इतना ही नहीं कापी की पिन भी खुली हुई है। इन कापियों को सील करके यूपी बोर्ड को भेजा जा रहा है। 

नकल रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी ताकत लगा दी थी। इसका नतीजा रहा कि 11 लाख छात्रों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी। कई केंद्रों को सील भी किया गया। सरकार की सख्ती को देखकर नकल माफिया ने भी कापियां बदलने का तरीका ढूंढ निकाला। 
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखी गईं हैं। इन कापियों को या तो मूल कापी के भीतर ही जोड़ दिया गया या फिर दूसरी कापी लगा दी गई। अब मूल्यांकन में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। 

सोमवार को जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर मिर्जापुर से आईं कापियों में भी बड़ा गोलमाल पकड़ा गया। यहां शिक्षा शास्त्र की कापियां जांच रहे परीक्षक अशोक वर्मा का माथा कापी के पहले पेज की लिखावट और अंदर की राइटिंग में अंतर देखकर ठनक गया। 

गौर से देखा तो कापियों में लगी पिन निकल रही थी, छिद्रांकन व पहले पेज और अंदर के पेजों के साइज का मिलान भी नहीं हो रहा था। स्पष्ट लग रहा था कि कापियों के पेज बदले गए है। 
विज्ञापन

सील कर दी गईं कापियां 

ये कापियां मूल्यांकन के लिए मिर्जापुर मंडल से आई हैं। इस पर परीक्षक अशोक वर्मा ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष सारस्वत को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। डॉ. सारस्वत ने बताया कि दो कापियों को सील कर बोर्ड भेज दिया गया है। 

डीआईओएस डा. रुण कुमार दुबे का कहना है कि मूल्यांकन केंद्र जीआईसी कालेज में परीक्षकों को जो कापियां संदिग्ध लगी हैं उन्हें सील कर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय भेजा जा रहा है। बोर्ड ही अंतिम निर्णय लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें