फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नशे के इंजेक्शनों के साथ सौदागर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कार से प्रतिबंधित इंजेक्शन ले जा रहे नशे के सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार से एक हजार नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। कोसी से नशे की यह खेप खरीदी गई थी। इसे पलवल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम सिटी इंचार्ज मनिंदर सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल इमामुद्दीन बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में नशे की खेप पलवल हरियाणा की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से गत्ते की एक पेटी बरामद हुई।
पेटी के अंदर एक हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन रखे थे। प्रतिबंधित इंजेक्शन के नाम पैनटाजोसिन है। आरोपी ने अपना नाम कृष्णा निवासी रिडिका रोड, हथीन, पलवल बताया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि आरोपी ने कोसी के एक मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शन खरीदे थे। मेडिकल संचालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर को भी मामले के जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें