आगरा को छोड़कर कहीं मुकदमा नहीं
आगरा नगर निगम को छोड़कर टीटीजेड में कूड़ा जलाने पर कहीं मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है जब हर बार टीटीजेड की बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता ने कूड़ा जलाने पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं। फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में अप्रैल से सितंबर तक सिर्फ चार लोगों के विरुद्ध जुर्माना हुआ है। यहां छह महीनों में से चार महीने ऐसे रहे, जिनमें कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अप्रैल और मई में ही जिन चार स्थानों पर कूड़ा जलाने की घटनाएं हुईं, उनके विरुद्ध 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एटा की दो निकायों ने रिपोर्ट भेजी। इसमें नगर पंचायत अवागढ़ में अप्रैल से अक्तूबर तक 10 मामले पकड़े गए। मात्र 1600 रुपये जुर्माना लगाया। जलेसर नगर पालिका और भरतपुर नगर निगम की कार्रवाई सात महीने में शून्य है। हाथरस नगर पालिका ने टीटीजेड प्राधिकरण को रिपोर्ट ही नहीं भेजी।
कूड़ा जलाने पर होगी एफआईआर
टीटीजेड के अध्यक्ष और आगरा मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि कूड़ा जलाने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी नगर निगम व निकायों को दिए हैं। ऐसे मामलों में एफआईआर होगी।