फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वीकेंड में खुले ठाकुरजी के पट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वीकेंड में भी श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल गए। ठाकुरजी के दर्शन के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंदिरों को वीकेंड में खोलने संबंधी आदेश के बावजूद शुक्रवार को देर शाम जिला प्रशासन कोई स्पष्ट नहीं कर सका कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर को खोलने को लेकर क्या गाइडलाइन होनी चाहिए। मध्य रात सिटी मजिस्ट्रेट ने मंदिर में अधिकतम 50 भक्तों की मौजूदगी सहित कोविड के पूर्व दिशानिर्देशों के तहत मंदिर खोलने का आदेश दिया। इसके तहत शनिवार को करीब दो माह बाद श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खोले गए। भक्त भी दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गए। लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों के चेहरे खिल गए।
कोविड के तहत मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने भक्तों को प्रवेश दिया। मंदिर परिसर में गार्ड किसी भी व्यक्ति को ज्यादा समय तक रुकने नहीं दे रहे थे। शाम को भी दर्शन का उल्लास मंदिर के आसपास देखने को मिला। लोगों ने लाइन में लगकर ठाकुरजी के दर्शन किए। शाम के वक्त भीड़ देखी गई। अब सरकार के आदेश के तहत रविवार को भी मंदिर खुलेगा। मालूम हो कि शुक्रवार रात मंदिर प्रबंधन ने कहा था कि प्रशासन ने शनिवार व रविवार को अभी मंदिर खोलने की इजाजत नहीं दी है। उस वक्त डीएम नवनीत सिंह चहल ने भी कहा कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 50 व्यक्ति एक बार में दर्शन कर सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश आने के बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें