फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला लाइनपार को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची मथुरा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला लाइनपार को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची मथुरा की टीम
विज्ञापन

टूंडला। नगर के रेलवे कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड में श्री हरिशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसमें बृहस्पतिवार को मथुरा इलेवन ने लाइनपार इलेवन को नौ विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

लाइनपार इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लाइन पार इलेवन की पूरी टीम ने 22.4 ओवरों में 129 रन बनाए। इसमें राजेंद्र ने 36 रन और नीरज व आशीष ने 29 व 21 रन बनाए। मथुरा के गेंदबाज विमल ने पांच और दिनेश ने दो विकेट लिए। जवाब में मथुरा की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर नौ ओवरों में ही 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। सर्वाधिक विमान ने 71 व राहुल ने 42 रनों का योगदान दिया। लाइनपार के हर्ष ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच पांच विकेट लेने वाले विमल को दिया गया। मुख्य अतिथि अजय वार्ष्णेय व राजेंद्र पाल रहे। अंपायरिंग रोहित शर्मा और डीके दीक्षित ने की। कमेंट्री अरविंद तथा स्कोरिंग जावेद अली ने की। टूर्नामेंट अध्यक्ष अजयराज दीक्षित, संजीव दीक्षित संजय मेवाती, दीपा सैनी, अभय सिन्हा, निक्की, हेमू चौबे, अब्दुल अजीज, बबलू भाई, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेएस ढिल्लन एकेडमी, शिवा इलेवन के बीच मैच आज
रेलवे कंपनी बाग खेल मैदान में शुक्रवार को जेएस ढिल्लन एकेडमी आगरा और शिवा इलेवन के मध्य खेला जाएगा। यह जानकारी टूर्नामेंट आयोजक डीके दीक्षित ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें