फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने सुनाया घटनास्थल पर सेल्फी लेने का फरमान, जानें इसके पीछे की वजह

Thu, 04 Oct 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
एसएसपी मथुरा बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
'सर, मैं घटनास्थल पर हूं। क्राइम सीन को बारीकी के साथ देख लिया है..' जब भी एसएसपी थानाध्यक्ष से घटना के संबंध में पूछते हैं तो थानाध्यक्ष यही जवाब देते हैं, जबकि हकीकत में वो मौके पर जाते ही नहीं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


मथुरा के पुलिस कप्तान ने फरमान जारी किया है कि थानाध्यक्ष को हर क्राइम सीन के साथ अपनी सेल्फी भेजनी होगी। इतना ही नहीं वारदात की जानकारी कंट्रोल रूम और आला अफसरों को भी देनी होगी।  

जनपद के कई थानाध्यक्ष वारदात को कंट्रोल रूम और आला अफसरों को बताने में गुरेज करते थे। इससे वारदात का पता नहीं चल रहा था। पीड़ित को भी न्याय मिलने में देरी होती है। एसएसपी बबलू कुमार ने ऐसे थानाध्यक्षों से सख्ती से निपटने के लिए फरमान जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोताही बरती तो होगी कार्रवाई

अब एसओ को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सेल्फी डालनी होगी। इससे यह साफ हो जाएगा कि वारदात किस समय पर हुई और थानाध्यक्ष कितने बजे पहुंचे। वारदात में कोताही बरतने वाले थानाध्यक्षों का नपना तय है। एसएसपी बबलू कुमार के इस फरमान से थानाध्यक्षों में खलबली मच गई है। 

एसएसपी ने बताया कि वारदात स्थल पर पहुंचकर सेल्फी तो डालनी होगी, वहीं कंट्रोल रूम, अफसरों और पीआरओ के भी वारदात की जानकारी देनी होगी। इसमें कोताही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें