फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान' के नाम पर ठगी: गूगल तक पहुंची शिकायत, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर ने मांगा जवाब

Fri, 04 Oct 2019 01:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर कृष्ण भक्तों से लाखों रुपये की ठगी के मामले को श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया है। जन्मस्थान ट्रस्ट ने गूगल के सर्च इंजन में मंदिर के होम पेज से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत की है।


ये भी पढ़ें- ऑनलाइन ठगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
google search - फोटो : GOOGLE

ऐसे करता था ठगी

ज्वाइंट मैनेजिंग ट्रस्टी जयंती डालमिया के पीए रमापति राम ने गूगल को ईमेल करके पूछा है कि आखिर यह छेड़छाड़ कैसे हुई और मोबाइल नंबर कैसे डाला गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि यह पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में भक्तों को ठगने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया था। ठग हरियाणा के पलवल में बैठकर देश भर के श्रीकृष्ण भक्तों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। उसके शिकंजे में आम लोग ही नहीं, वीआईपी और बड़े व्यवसायी भी आ चुके थे।

4 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने गूगल पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर वो वीआईपी दर्शन की बुकिंग करता था। बुकिंग के बाद लोगों का नंबर ब्लैक लिस्ट कर देता था। लोगों को फंसाने के लिए वह उन्हें मंदिर परिसर में ही ठहराने की सुविधा का झांसा देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ठगी के शिकार मुंबई, दिल्ली, पुणे, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि राज्यों के श्रद्धालु हुए तो कई ने इसकी शिकायत श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा से की। इसके बाद थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बुधवार को जालसाज को पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें