फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दो बसों को सीज कर पांच का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना काल में अंतरराज्यीय रोडवेज परिचालन बंद होने से रोडवेज की आमदनी बढ़ाने को लेकर अधिकारी सड़कों पर उतर आए। रविवार को रोडवेज अधिकारियों ने डग्गेमार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर दो डग्गेमार बस सीज कर पांच के चालान कर दिए। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम आगरा क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने 21 मई को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक मथुरा-पलवल समेत कई मार्गों पर सर्वे कराया। सर्वे में पता लगा कि मथुरा-पलवल मार्ग पर 32 बस एवं 59 मिनी बस एवं ईको अवैध रूप से संचालन हो रही हैं, जिसमें अंतरराज्यीय बस सेवा बंद होने के बाद भी रोडवेज को लगातार घाटा हो रहा है, इसे रोकने के लिए अभियान चलाया जाए।
रविवार को रोडवेज के आरएम मनोज पुंढीर, एसएम अनुराग यादव, परिवहन विभाग की पीटीओ नीलम और राकेश निगम ने कोटवन चौकी पहुंचकर डग्गेमार बस, अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि दो डग्गोमार बस को सीज कर दिया और पांच का चालान कर देर शाम तक जुर्माना वसूल किए जाने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को दी चेतावनी
कोरोना काल में अंतरराज्यीय बस सेवा बंद होने के बाद भी हरियाणा रोडवेज की बस हरियाणा के होडल सीमा को छोड़कर कोसी-मथुरा तक दौड़ रही हैं, जो कि परिवहन विभाग के नियम विरुद्ध है। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को चेतावनी देकर बसों को बंद करा दिया गया हैं, अगर बस पुन: चलती मिली तो सीज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें