फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां टोंटी उद्योग के लिए योगी सरकार खोलेगी खजाना, 600 करोड़ का है कारोबार

Sun, 12 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर एक जनपद एक उत्पाद योजना की शुरुआत शुक्रवार को हो गई है। इसके अंतर्गत मथुरा में सेनेटरी वेयर को चयनित किया गया है। इससे यहां के टोंटी उद्योग को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


इस समारोह का सीधा प्रसारण लखनऊ से कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में देखा गया। अब सरकार इससे जुड़े उद्योग को प्रत्येक दृष्टि से प्रोत्साहित करने का काम करेगी। 
 
इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद के सबसे अधिक उत्पाद को प्रोत्साहित करने का काम करेगी। इसमें मथुरा से सेनेटरी वेयर को चयनित किया गया है। इसका लाभ यहां टोंटी उद्योग को मिलेगा। जनपद स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 600 करोड़ का कारोबार

जिले में टोंटी उद्योग सबसे बड़ा कारोबार है। यहां सवा सौ से अधिक इकाइयों का संचालन हो रहा है। मथुरा से बनने वाली टोंटी देश ही नहीं कई देशों तक जाती हैं। करीब 600 करोड़ का कारोबार भी इनसे जुड़ा है। 10 हजार लोगों को रोजगार भी इस उद्योग के कारण मिल रहा है।

मथुरा में टोंटी उद्योग से जुड़े कारोबारी देवेंद्र चौधरी का कहना है कि सरकार का प्रयास सराहनी है। लेकिन मथुरा में इस उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम फैसले लेने होंगे। इसमें टीटीजेड की पाबंदियों से राहत भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें