मथुरा में शनिवार को बरसाना-नंदगांव मार्ग पर गांव गाजीपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिक्षक का शव ड्राइविंग सीट पर था और कार का एसी चल रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस का मानना है कि एसी से कार में गैस बन जाने से दम घुटा है। जबकि परिवार वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
थाना बरसाना के गांव गाजीपुर के पास एक कार खड़ी होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक तोड़ दिया। देखा तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक मृत अवस्था में था।