फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के सूरतगढ़ में हुए हादसे में मथुरा के जवान की मौत, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 02 Dec 2019 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
सैनिक थानसिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के सूरतगढ़ में हुए सड़क हादसे में मथुरा जनपद के गांव पारसौली निवासी 44 वर्षीय सैनिक थानसिंह की मौत हो गई। रविवार देर शाम थानसिंह का शव पैतृक गांव पारसौली पहुंचा। सैनिक को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 
विज्ञापन


नौहझील क्षेत्र के गांव पारसौली निवासी थानसिंह भारतीय सेना की 19 आर्मड कोर में तैनात थे। इन दिनों वे पंजाब के पटियाला में तैनात थे। गत शुक्रवार को वे सेना की टुकड़ी के साथ मेडिकल वैन से 10 जवानों के संग सूरतगढ़ राजस्थान से पटियाला लौट रहे थे। 

रास्ते में सूरतगढ़ के निकट उनकी गाड़ी में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार सभी जवान घायल हो गए थे। घटना में गंभीर रूप से घायल जवान थानसिंह की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मिली थी मौत की सूचना

पारसौली निवासी प्रधान प्रतिनिधि कुल्ला पहलवान ने बताया कि तीन दिन पहले सेना द्वारा थान सिंह की मौत की सूचना दी गई थी। थान सिंह की मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

रविवार शाम थान सिंह का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। देर शाम सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रालोद नेता योगेश नौहवार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, सीओ मांट आलोक दुबे, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे। 

दोनों बेटे हैं सेना में जवान

सड़क हादसे में मारे गए सेना के जवान थानसिंह के दो बेटे रामअवतार व मोहित हैं। दोनों ही बेटे सेना में जवान हैं। और देश सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें