मृतक सिपाही की पत्नी और बेटी को सहायता राशि देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यूपी पुलिस के प्रधान आरक्षी की बेटी का शादी समारोह बेहद सादगी से हुआ। शादी में न बैंड बाजा था, न डीजे और न शहनाई सुनाई दी। सब कुछ बेहद सादगी से हुआ। मथुरा पुलिस ने इस विवाह का जिम्मा उठाया और उसे पूरा किया।
23 अप्रैल की रात सड़क दुर्घटना में जैंत चौकी पर तैनात प्रधान आरक्षी विजयनाथ सिंह चौहान की मौत हो गई थी। प्रधान आरक्षी पूर्व निर्धारित 17 मई को हुई अपनी बड़ी बेटी प्रीति चौहान की शादी की तैयारियों में लगे थे।
विजयनाथ की आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया। मथुरा पुलिस ने बेटी की शादी का जिम्मा लिया और इस शादी के लिए 6 लाख 21 हजार रुपये जुटाकर परिवार को सौंपा।