फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा पुलिस ने ऐसे गिरोह का किया पर्दाफाश, जो शराब तस्करों के लिए करता है लग्जरी कार की चोरी, 3 गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के रिफाइनरी थाना की पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोर गैंग के सरगना समेत तीन शातिरों को दबोचा है। इस गैंग में 10 सदस्य हैं, जो शराब तस्करों के लिए लग्जरी कार की चोरी करते हैं। 

 
विज्ञापन
सरगना सहित तीन दबोचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रिफाइनरी थाना पुलिस ने 15 दिसंबर की रात को नरसीपुरम से चोरी हुई कार बरामद करने के साथ अंतरराज्यीय वाहन गैंग के सरगना समेत तीन चोर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी की दो अन्य कार और 21 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस इनकी गैंग के आगरा, एटा, ग्वालियर, मुरैना के सात साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर की रात को नरसीपुरम में घर से आगे से जालौन के उरई स्थित आंबेडकर मार्केट निवासी अनुराग गौतम की कार चोरी हो गई थी। 16 दिसंबर को इसकी कार स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। बुधवार सुबह सूचना मिली कि चोर रेलवे पुल के पास खड़े हैं और चोरी की गाड़ी को ले जाने की फिराक में हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार, बाद चौकी प्रभारी मोहनलाल के साथ फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख तीन युवक भागने लगे। उन्होंने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पटना के जीपीओ कोतवाली स्थित ओल्ड वोल्टास कैंपस निवासी अमितेश उर्फ मोनू, मध्य प्रदेश मुरैना के थाना सराय छोला निवासी मुकेश, पटना के थाना परसा स्थित गांव नत्थूपुर निवासी निरंजन उर्फ चुन्नू बताया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी गई कार तो बरामद की। इसके अलावा दो और कार बरामद कीं। बताया कि 10 लोगों को पूरा गैंग है। गैंग में आगरा, ग्वालियर और मुरैना के सात शातिरों सदस्यों के नाम सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


2015 में 10 लोगों ने मिलकर बनाया गैंग
थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि अभियुक्त अमितेश उर्फ मोनू पटना की मुलाकात 2015 में दीपक उर्फ बल्ले निवासी जैथरा एटा से गौतमबुद्ध नगर में एक बार हुई। बल्ले हर बार बदली हुई कार से आता। अमितेश ने उससे प्रभावित होकर उससे दोस्ती की। राजू गोली उर्फ राजेश शर्मा आगरा, सुजान सिंह मीणा उर्फ गुट्टा, जीतू गुप्ता एटा, मुकेश लम्बू मुरैना, शैलेंद्र भदौरिया ग्वालियर के साथ मिलकर गाड़ी चोरी के लिए गैंग तैयार किया।। इसमें मुरैना, एटा व ग्वालियर के युवकों से लॉक खोलकर लग्जरी कार चोरी कराई। चोरी हुई कार को मुकेश लम्बू अपने साथियों के साथ पटना में मोनू पटना व निरंजन के पास पहुंचा देता। निरंजन अपनी वर्कशॉप में कार के चैसिस नंबर व पहचान मिटाने का कार्य करता। इसके बाद मोनू उसे फर्जी नंबर प्लेट उपलब्ध कराता और शराब तस्करों को कार बेच देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें