फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो बदमाश, पैर में गोली लगने से एक हुआ घायल

Sun, 17 Jul 2022 07:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पकड़े गए दोनों बदमाश आगरा के रहने वाले हैं। इन्होंने चार दिन पूर्व बलदेव क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्वाट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ में हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी को जेल भेज दिया गया। ये शातिर लुटेरे सुनसान रास्तों पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों से हथियार, लूटे गए जेवरात, नकदी और बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


13 जुलाई को थाना बलदेव क्षेत्र में सीताराम गौतम पत्नी कुसुम के साथ आगरा से बलदेव लौट रहे थे। गांव सेहत के पास बुलेट सवार दोनों बदमाशों ने हथियार के बल पर ग्रामीण से 800 रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने खुलासे के लिए बलदेव पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया। शनिवार की देररात यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड कासिमपुर के पास पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। 

आगरा के रहने वाले हैं दोनों बदमाश

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जिम्मी चौधरी उर्फ घनश्याम पुत्र कैप्टन हरि सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा के पैर में गोली लगी है। छोटू उर्फ सुरेश पुत्र राजेंद्र यादव निवासी एत्मादौल्ला (आगरा) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने लूट में शामिल बुलट, लूटे हुए कुंडल, तीन मोबाइल, दो तमंचे-कारतूस और 800 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों शातिर लुटेरे हैं। यह रेकी करके सुनसान स्थान पर राहगीरों से लूटपाट करते थे।

मुड़िया मेला संपन्न, एसएसपी एक्शन मोड में

राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव अब एक्शन मोड में आ गए हैं। बदमाशों की खबर लेना एसएसपी ने शुरू कर दिया है। शुरुआत बलदेव लूट के फरार लुटेरों से हुई मुठभेड़ से हो गई है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें