मथुरा में सीवर लाइन की सफाई करते समय बुधवार सुबह जहरीली गैस की वजह एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य सफाईककर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीनों सफाईकर्मियों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस सफाईकर्मी की मौत हुई है, उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
वहीं शाम को नाराज साथी सफाईकर्मियों ने जुलूस निकालकर जाम लगा दिया। भतरपुरब गेट चौराहे के पास सफाईकर्मी शव रखकर जमकर नारेबाजी की।
मथुरा के अंतापाड़ा स्थित सीवर लाइन की सफाई करने के लिए बुधवार को सफाईकर्मी गए हुए थे। सीढ़ी के सहारे बाल्टी लेकर सफाईकर्मी सीवर के अंदर उतरे।