फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राधा रानी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु पर बंदर ने किया हमला, पैर पर काटकर किया लहूलुहान

Mon, 12 Oct 2026 02:08 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गिरिराज परिक्रमा के लिए ब्रज आए फरीदाबाद निवासी अमित कुमार को राधाकुंड में दर्शन के दौरान बंदर ने पैर पर काट लिया। घायल श्रद्धालु को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।
 
विज्ञापन
बंदर ने काटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरिराज परिक्रमा करने आए फरीदाबाद के एक श्रद्धालु को राधा रानी के दर्शन के दौरान बंदर ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी अमित कुमार अपने परिजनों के साथ गिरिराज परिक्रमा करने के लिए ब्रज आए थे।  राधाकुंड में स्थित कुंड के दर्शन और राधा रानी के मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक वहां आए एक आक्रामक बंदर ने उनके पैर पर काट लिया।
घटना से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से श्रद्धालु को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। गनीमत यह रही कि समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों में बढ़ रही बंदरों की समस्या
राधाकुंड और गोवर्धन क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। परिक्रमा मार्ग और कुंड के आसपास श्रद्धालुओं का सामान झपटने और काटने की घटनाएं आम हो गई हैं। तीर्थयात्रियों ने प्रशासन और स्थानीय नगर पंचायत से मांग की है कि इस क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस उपाय किए जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें