फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गर्भवती पत्नी को बैलगाड़ी से अस्पताल लेकर आया पति

Fri, 04 Aug 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
बैलगाड़ी में गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के राया में एक गर्भवती को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। परिवारवालों ने एंबुलेंस वाले को फोन किया तो उसने कह दिया कि डीजल नहीं है। मजबूर होकर लोग बैलगाड़ी से महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। शिकायत पर सीएमओ ने एंबुलेंस प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन


यह मामला मथुरा के राया के गांव पडरारी का है। राया के गांव पडरारी निवासी मोनू की पत्नी पूनम के प्रसव पीड़ा हुई तो उसके पति ने सरकारी एंबुलेंस सेवा 108 और 102 पर फोन किया। दूसरी तरफ से जवाब आया कि एंबुलेंस चिकित्सालय पर नहीं है। 

यह सुनकर मोनू के हाथ-पांव फूल गए। किसी वाहन की व्यवस्था न होने पर मोनू अपनी पत्नी को भरी दुपहरी बैलगाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचा। वहीं, अस्पताल परिसर में दो एंबुलेंस खड़ी देख परिजनों का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


यहां परिजनों ने चालक राकेश से पूछा तो उसने बताया कि दो दिन से डीजल नहीं मिल रहा है जिस के कारण परेशानी हो रही है। उधर, अस्पताल में कुछ और ऐसे मरीज थे जो किराए के वाहनों से स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे थे। इस पर लोगों ने सीएमओ से शिकायत की। 
Trending Videos
विज्ञापन

एंबुलेंस प्रबंधक से मांगा जवाब

मथुरा के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार का कहना है कि राया का मामला मेरी जानकारी में है। एंबुलेंस सेवा की मॉनीटरिंग और डीजल की व्यवस्था लखनऊ से की जाती है। इस मामले में एंबुलेंस प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। तकनीकी खामी के चलते इस बार भुगतान में कुछ दिक्कतें आ गई है। इस मामले में प्रबंधक से बात की है। जल्द ही समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें