फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा का सफर होगा आसान: कृष्ण की नगरी में यमुना पर तीन और पुल, जानें पूरा प्लान

Sun, 07 May 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरेली हाईवे के लिए चिंताहरण के निकट पुल पर काम हो रहा है। वहीं वृंदावन को एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए नया पुल बन रहा है।
विज्ञापन
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों पर दिन प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मथुरा में डेवलपमेंट के प्लान तैयार हो रहे हैं। इसमें तीन नए मार्गों पर यमुना पर तीन नए पुल भी बनने जा रहे हैं। यह सौगात श्रद्धालु ही नहीं ब्रजवासियों के सफर को भी आसान बनाएगी।

विज्ञापन


मथुरा-बरेली मार्ग को नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा 530 बी घोषित किया जा चुका है। इस पर काम शुरू हो गया है, जिसमें एक यमुना पर और एक रेलवे पुल बनने जा रहा है। यमुना पर यह पुल चिंताहरण महादेव मंदिर के निकट बन रहा है, जबकि रेलवे पुल बिचपुरी से पूर्व बनेगा। बरेली हाईवे के लिए चिंताहरण महादेव स्थित यमुना पुल गांव बाद पर नेशनल हाईवे 19 से जुड़ेगा। इस पुल और मार्ग के निर्माण से राया की ओर जाने वाले वाहनों की भीड़ शहर में कम हो जाएगी। इसके अलावा वृंदावन कट से यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन से जोड़ने के लिए भी फोरलेन मार्ग बन रहा है। इसमें भी यमुना पर नया पुल बनाया जा रहा है। इसके निर्माण होने के बाद नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों की भीड़ को भी यमुना पुल पर जाम से निजात मिलने लगेगी।

इसी तरह दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे 19 स्थित छटीकरा-जैंत से प्रस्तावित रिंग रोड के लिए भी सुनरख स्थित यमुना पर पुल का निर्माण होगा। यह पुल और सड़क एलिवेटेड प्रस्तावित हैं। यह निर्माण भी वृंदावन जाने वाले वाहनों के बोझ को वर्तमान मार्गों पर कम करेगा। साथ ही इसके बनने से यमुना एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे 19 आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: बेगम साहिबा मस्जिद में दबा है श्रीविग्रह, साक्ष्य में पेश कीं इतिहास की पुस्तकें

यमुना पर दो सस्पेंशन पुल भी बनेंगे

मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में नवीन सड़क निर्माण के साथ बनने जा रहे यमुना पुल के अलावा दो सस्पेंशन पुल भी प्रस्तावित हैं। यह सस्पेंशन पुल मथुरा और वृंदावन में बनाए जाएंगे। मथुरा में इसका निर्माण स्वामीघाट के निकट और वृंदावन में इसे जुगल घाट के निकट प्रस्तावित किया गया है। यह सस्पेंशन पुल ऋषिकेश के पैटर्न पर आधुनिक तकनीकी से बनेंगे।

ये बोले जिलाधिकारी 

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि जिले में डेवलपमेंट की योजनाओं पर काम हो रहा है। धार्मिक पर्यटन को ध्यान रखते हुए योजना बनाई और क्रियान्वित की जा रही हैं। निकट भविष्य में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों में सड़क सहित अनेक प्रोजेक्ट धरातल पर दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें