फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: इंद्र-इंद्राणियों ने सिद्ध भगवान की आराधना

विज्ञापन
कोसीकलां जैन मंदिर में अभिषेक करते हुए इंद्र। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। श्री पांडे वाले दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में बुधवार को इंद्र-इंद्राणियों ने सिद्ध भगवान की पूजा आराधना की।
विज्ञापन

पंडित अभिषेक जैन के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया। शांतिधारा सौधर्म इंद्र सुभाष जैन लोहे वाले द्वारा की गई। कुबेर इंद्र द्वारा रत्नों की वर्षा भी की गई। इंद्र और इंद्राणियों ने नृत्य के साथ अपनी भक्ति प्रस्तुत की। पूजन में सौधर्म इंद्र द्वारा 256 अर्घ समर्पित किए गए। रात्रि में आरती का आयोजन किया गया। विधानाचार्य अभिषेक जैन ने कहा कि हम सिद्ध बनें इसलिए ही सिद्ध समूह की उपासना के लिए सिद्धचक्र विधान के माध्यम से आराधना की जाती है।
विधान में दिनेश जैन, विजय जैन, विमल जैन, कैलाश सराफ, स्वेता जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, लक्ष्मन जैन, नवीन जैन, प्रवीन जैन, निर्मला जैन, ऊषा, सीमा, सीमा, अनीता, नितिन जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें