फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी पहचान मेरी लाडलीः पहले कुश्ती के मैदान में लहराया परचम, अब देश की रक्षक है ये बेटी

Wed, 24 Jan 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
डौली पर‌िवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी की आंखों में अखाड़े में उतरकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का सपना था। पापा ने भी खूब हौसला बढ़ाया। फिर क्या था डौली ने देश भर में अपनी पहलवानी की प्रतिभा का परचम लहरा दिया। वर्तमान में डौली बीएसएफ में नौकरी कर देश की सेवा कर रही है।
विज्ञापन


मथुरा में कस्बा राया मोहल्ला गढ़ी निवासी पुरुषोत्तम दीक्षित की बेटी डौली दीक्षित शुरू से ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। कुश्ती उसका मनपसंद खेल रहा। बिटिया अखाड़े में उतरते ही खिलखिला उठती थी। 

मां प्रेमलता ने अपनी बेटी की खूब हौसला अफजाई की। डौली ने अपने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद रांची, कन्या कुमारी, हिमांचल, झारखंड आदि दूर दराज स्थानों पर हुई कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। वहीं दो बार ऑल इंडिया पुलिस की प्रतियोगिता में डौली को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बेटी के मन में देश की सेवा करने का जज्बा पल रहा था। एक बार फिर परिवार ने बिटिया का हौसला बढ़ाया। वर्ष 2015 में डौली दीक्षित का बीएसएफ में चयन हो गया। वर्तमान में वो चंडीगढ़ में तैनात है। 

डौली ने बताया कि आम तौर पर कुश्ती जैसे खेल के लिए बेटियों को रोका जाता है, लेकिन उसके मां-बाप ने उसका हौसला बढ़ाया। इसी के चलते वो अपनी प्रतिभा के दम पर आज यहां तक पहुंच सकी है। डौली के दो भाई और एक बहन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें