मथुरा के नौहझील क्षेत्र में 50 हजार रुपये खर्च कर बारात लेकर किशोरी से शादी करने पहुंचे दूल्हे को बिना शादी के लौटना पड़ा। अब उसने पैसे के लिए राया पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने किशोरी के भाई को हिरासत में लिया है।
नौहझील के एक गांव में 30 वर्षीय एक युवक ने हाथरस के मुरसान क्षेत्र के एक व्यक्ति को अपनी शादी कराने की एवज में 50 हजार रुपये दिए। शादी एक 11 वर्षीय किशोरी से तय की गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार युवक तीन दिसंबर को अपनी बारात लेकर किशोरी के गांव पहुंचा तो वहां न दुल्हन मिली न ही शादी का पंडाल।
युवक बारात वापस लेकर गांव आ गया। बाद में पता चला कि विवाह से पूर्व दूल्हे के भांजे ने किशोरी के भाई को 50 हजार रुपये दिए थे। किशोरी का भाई दूल्हे के भांजे की बाइक भी लेकर चला गया। पैसे का लेन-देन राया में हुआ था। अब दूल्हा पक्ष के लोगों ने राया पुलिस को तहरीर देकर पैसा व बाइक वापस कराने की मांग की है।
पुलिस ने किशोरी के भाई हिरासत में लेकर बाइक बरामद कर ली है। घटना को लेकर थाना राया दूल्हा और कि शोरी पक्ष के बीच कई बार की बातचीत चली, लेकिन देर शाम तक कोई हल नहीं हो सका। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि यहां का कोई मामला नहीं है दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है शीघ्र ही मामला सुलझ जाएगा।