इस्कॉन मंदिर में भजन कीर्तन करने वाले अमेरिकी युवक को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। युवक का नयति हास्पिटल में भर्ती कराया है।
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। युवक की मां अमेरिका से आकर वृंदावन में बस गई है। प्रभु पाद आश्रम के पीछे वाली गली में रहने वाला 30 वर्षीय नंदू पुत्र जसोमति नंदन इस्कॉन मंदिर में भजन-कीर्तन करता है।
सोमवार की शाम नंदू एक्टिवा से जा रहा था। एमवीटी गेस्ट हाउस के निकट बाइक पर सवार दो युवकों ने नंदू को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।