मथुरा में एक दलित की बारात पर कुछ रसूखदार लोगों ने हमला बोल दिया। दुल्हन के घर वालों को पीटा और बारात में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की।
इतना ही नहीं शादी के पंडाल में पहुंच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दबंग वहां से भाग निकले। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
मथुरा के गोवर्धन निवासी जय उर्फ यतेंद्र पुत्र नेम सिंह की शादी सलेमपुर में रामस्वरूप की बेटी से तय हुई थी। सोमवार रात चढ़त की रस्म अदा की जा रही थी।