फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मुठभेड़, दरोगा को सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

Tue, 13 Feb 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घायल दरोगा का हाल जानने पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरसाना के गांव जानू में रविवार की देररात स्वाट टीम और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में स्वाट टीम का दरोगा सीने में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि कुख्यात साहून के साथी जमशेद को भी गोली लगी है। 2014 से कोसीकलां में चार हत्याओं के बाद 25 हजार का इनामियां फरार चल रहा है। जमशेद का साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इससे हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात साहून मेव का साथी 25 हजार का इनामियां जमशेद गांव जानू में एक नलकूप पर है। स्वाट टीम ने बरसाना पुलिस के साथ जानू गांव में बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के मध्य मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन


25 राउंड चली गोलियों में से एक गोली स्वाट टीम के दरोगा सुल्तान सिंह के सीने में लग गई। गंभीर रूप से घायल दरोगा को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

स्वाट टीम ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि 25 हजार का इनामियां अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। स्वाट टीम ने जानू निवासी महेश पुत्र छिद्दा को गिरफ्तार किया है। 

इसके कब्जे से बंदूक, 12 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 13 खोखा और 315 बोर के आठ खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों की गोली से घायल हुए दरोगा सुल्तान सिंह की जेब में रखा मोबाइल टूट गया। 

इससे गोली टकराकर सीने को चीरते हुए पार हो गई। दरोगा के गोली लगने की खबर पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसपी देहात आदित्य शुक्ला नयति हास्पिटल पहुंचे। यहां पर एसएसपी ने स्वाट टीम, गोवर्धन और बरसाना पुलिस को तत्काल जमशेद को पकड़ने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें