फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनीं काल, मथुरा, एटा, मैनपुरी में हादसों में 8 की मौत, कई घायल

Tue, 13 Feb 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
महिलाएं विलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में सड़कें काल बन बन गईं। सोमवार रात से मंगलवार तक हुए हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मथुरा में एक हादसा एक्सप्रेसवे पर तो दूसरा हाईवे पर हुआ। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात को भिंड से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस (यूपी-22 टी 5151) बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 131 के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रोला (एचआर 38 यू 0110) में जा घुसी। 

इससे बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मृतक समेत घायलों को आगरा के हॉस्पिटल में भिजवाया। मृतक और घायल सभी मध्य प्रदेश के जिला भिंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

दूसरा हादसा

दूसरा हादसा मथुरा में मंगलवार को थाना रिफाइनरी के गांव बाद के पास हुआ। यहां आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक कंटेनर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन की मौत हो गई। 

हादसे का शिकार हुए फरह के जमालपुर निवासी जगदीश अपनी पत्नी और बुआ के साथ अपनी ससुराल शेरगढ़ के गांव सेही जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।

एटा में दो की मौत

एटा में कोतवाली देहात के कासगंज रोड पर एक अनियंत्रित कैंटर ने दो जिंदगियां लील लीं। बताया गया है कि कासगंज रोड पर मंगलवार को सुबह कैंटर ने सबसे पहले बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मारी। इसके बाद वहीं पर सड़क किनारे खड़े तीन छात्रों को रौंद दिया। 

हादसे में शिक्षक सुनील पुत्र राधेश्याम निवासी अवंतीबाई नगर एक एटा और एक छात्र राजीव (16) पुत्र सुभाष की मौत हो गई। छात्र 10वीं का पेपर देकर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके से राहगीरों ने कैंटर को पकड़ लिया लेकिन चालक फरार हो गया। 

वहीं मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में गंगा जमुनी के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में मनोज कुमार नाम के युवक की मौत हो गई। मनोज मलावन में गार्ड के रूप में तैनात थे और रात में बाइक से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

छात्रों की छूटी परीक्षा

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एनएचटू पर सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की बाइक गाय से टकरा गई। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे को भी चोट आई हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल लाई। 

फिरोजाबाद में थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर प्रेमनगर निवासी 18 वर्षीय जान मौहम्मद और उसका पड़ोसी साथी 17 वर्षीय अजय पुत्र वीरेंद्र सिंह घर से बाइक पर बैठकर सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने शिकोहाबाद के एके इंटर कालेज जा रहे थे। 

जैसे ही वे थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एनएचटू पर पहुंचे तो सड़क पर उनकी बाइक गाय से टकरा गई और दोनों वहीं गिर पड़े। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जान मौहम्मद को ज्यादा चोटें आई हैं। दोनों का पेपर छूट गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें