फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Election Result: मथुरा में अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ श्रीकांत शर्मा ने रचा इतिहास, कांग्रेस की करारी हार

Thu, 10 Mar 2022 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने 107669 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को हराया है। पिछले चुनाव में जीत का अंतर लगभग 101000 वोट था। 
विज्ञापन
भाजपा के विजयी प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस चुनाव में इतिहास रच दिया है। पिछली बार मिली जीत के अंतर में छह हजार वोटों का इजाफा करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के प्रदीप माथुर को मात दे दी। श्रीकांत शर्मा ने 107669 वोटों से जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन


मतपत्र और ईवीएम में शुरू से बढ़त बनाए रखने वाले श्रीकांत शर्मा ने 35 राउंड तक चली मतगणना के बाद निकले परिणाम में उन्हें 1 लाख 56 हजार 300 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 48 हजार 631 वोटों से संतोष करना पड़ा। एसके शर्मा को 31 हजार 36 और सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल को 18 हजार 14 वोट मिले। 

2017 के चुनाव के आंकड़े 

साल 2017 में ऊर्जा मंत्री को करीब 1 लाख 43 हजार से वोट मिले थे, जबकि प्रदीप माथुर ने लगभग 43 हजार वोट पाए थे। पिछली बार श्रीकांत शर्मा ने 1 लाख एक हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार जीत का अंतर बढ़ाते हुए शर्मा ने इतिहास रच डाला। लगातार दूसरी बार भाजपा का कमल खिलाने वाले श्रीकांत की जीत को लेकर आश्वस्त तो सभी थे, पर जीत का अंतर पिछली बार से बढ़ जाएगा, इसके प्रति कम ही आश्वस्त थे। 

विज्ञापन

लगातार प्रदीप माथुर को मात देकर मथुरा में भगवा फहराने वाले श्रीकांत के खेमे में खुशियां ही खुशियां देखी गईं। मतगणना के वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 205 पर धांधली का आरोप लगाया, जिस पर पुनर्मतगणना कराई गई। इसमें फिर से 246 भाजपा को वोट मिले तो कांग्रेस को 46 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

बाकी चार सीटों पर भी खुला कमल

मथुरा के अलावा जिले की बाकी चारों सीटों पर भी भगवा परचम लहराया है। गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम, मांट से भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी, छाता से मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और बलदेव से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश लगातार दूसरी बार जीते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें