यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक कार में आग लग गई। कार चालक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। आग लगने के बाद चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
बताया गया है कि मथुरा में नौहझील के गांव शंकरगढ़ी निवासी यशपाल सिंह शनिवार सुबह टाटा इंडिगो कार से नोएडा से आगरा की ओर लौट रहे थे।शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 64 पर गांव कटेलिया के निकट गाड़ी में भीषण आग लग गई।
चालक यशपाल ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारी पहुंच गए थे। हादसे के कारण कुछ देर एक लेन पर यातायात बाधित रहा।