फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मथुरा की बस पर लग सकता है ब्रेक

Sun, 02 Nov 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 6 शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो द्वारा मथुरा के लिए संचालित बस सेवा यात्रियों की कमी के चलते स्थगित हो सकती है। एक माह के दौरान पर्याप्त सवारियां नहीं मिलने से इसके संचालन में कठिनाई हो रही है। दरअसल, लंबे समय से लोगों की मांग पर डिपो ने करीब एक माह पहले आगरा होकर मथुरा के लिए नियमित बस संचालन की शुरुआत की थी। इससे स्थानीय लोगों को मथुरा-वृंदावन पहुंचने में आसानी हो रही है। हालांकि बीते करीब 15 दिनों से मथुरा-वृंदावन के लिए यात्रियों की कमी के कारण बस संचालन पर संकट उत्पन्न हो गया है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डिपो ने मथुरा के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। बस प्रतिदिन सुबह सात बजे आगरा से होकर मथुरा-वृंदावन पहुंच रही है। एआरएम ने बताया कि मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बसों की कमी के कारण उसके संचालन में कठिनाई हो रही है। यदि मार्ग पर सवारियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती है तो बस संचालन को कुछ समय के लिए स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें