फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए गैस कनेक्शन जारी करने के निर्देश

Sun, 02 Nov 2025 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तारित चरण में नए गैस कनेक्शन जारी करने के लिए जिला उज्ज्वला योजना समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद की अध्यक्षता में हुई। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जनपद में उज्ज्वला योजना के 168563 गैस कनेक्शन हैं। विस्तारित चरण में नए उज्ज्वला योजना के कनेक्शन जारी किए जाने हैं।उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए तय शर्तें पूरी करनी होंगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नए कनेक्शन देने के लिए जीरो पॉवर्टी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का प्रचार-प्रसार उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर बैनर लगवाकर किया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से तथा उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा रोजगार सेवकों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में योजना का प्रचार-प्रसार कराने को कहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जाकिर हुसैन, जिला नोडल अधिकारी भूपेंद्र कुमार, विक्रय अधिकारी एचपीसीएल रोहित कुमार, मैनपुरी गैस सर्विस से नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, चंद्रा गैस सर्विस से सतीश सिंह चौहान, समान इंडेन ग्रामीण वितरक मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें