फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस मथुरा में पलटी, 13 घायल

Wed, 28 Feb 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में वृंदावन पानीगांव रोड पर नई मंडी के पास दिल्ली के यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर है। गंभीर दो घायल महिला यात्रियों को आगरा रैफर किया गया है। बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


दिल्ली के उत्तम नगर से 48 यात्री बस के द्वारा ब्रज की होली के देखने के लिए आए थे। मंगलवार की शाम सभी ने बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन किए और भोजन करने के बाद रात लगभग 10 बजे सभी बस से दिल्ली रवाना हो रहे थे। 

बस पानीगांव रोड पर नई कृषि मंडी के पास पहुंची ही थी कि चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। इस कारण बस डिवाईडर से टकरा कर वहीं पलट गई बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

सूचना पर कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और लोगों की सहायता से बस से यात्रियों को निकाला गया। घायल लोगों को पास के सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला मुकेश और मीना की हालत बिगड़ने पर आगरा के एसएन मैडीकल कालेज के लिए रवाना किया। वहीं अन्य गंभीर घायलों में दिल्ली की द्वारिका निवासी मीनू, शीला, निशा, संतोष के साथ ज्योति, मुकेश कुमार, नंदराम पार्क दिल्ली निवासी खुशबू, नरेश, सुनीता, सीमा का इलाज देर रात तक वृंदावन के सौ सैया अस्पताल में चल रहा था। 

इधर बस में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और बस पर पानी डालकर आग को बुझाने का काम किया गया। सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि दो गंभीर महिला को आगरा रैफर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें