फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अभिनेता सुरेंद्र पाल पहुंचे चंद्रोदय मंदिर

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में फिल्म अभिनेता सुरेंद्र पाल चंद्रोदय मंदिर में गाय की सेवा करने पहुंचे। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले व फिल्म अभिनेता सुरेंद्र पाल बृहस्पतिवार को चंद्रोदय मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधा वृंदावन चंद्र की पूजा की। बाद में यहां अक्षय पात्र की रसोई को भी देखा।
विज्ञापन

मंदिर में पूजन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सुरभि गोशाला का भ्रमण किया। गोशाला के संचालन की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने गोवंश को गुड़ सेवा प्रदान की। चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क प्रमुख अनंतवीर्य दास से मुलाकात करते हुए उन्होंने बताया कि वह अपने जीवन के प्रारंभिक काल से ही गोसेवा में विशेष रुचि रखते हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वे अपने निकटवर्ती गोशाला में जाकर सेवा एवं उन्हें दुलार करते हैं। यहां वे सूरदास महोत्सव में शामिल होने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें