आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग शिविर आयोजित करेगी। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूक करना है। महासभा की सभी ग्यारह मंडलीय परिषदों से संबद्ध शाखाएं अपने-अपने क्षेत्रों में ये शिविर लगाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता ने भी अधिक सहभागिता का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी शशिकांत गुप्ता ने बताया कि सभी शाखाओं में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।