फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैतपुर में मंदिर गए किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
किसान प्रदीप मिश्रा
विज्ञापन
बटेश्वर/पिनाहट(आगरा)। थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव रूपपुरा में बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे मंदिर में पूजा करने गए किसान प्रदीप मिश्रा (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके पेट व सीने में दो गोलियां मारी गईं। परिजन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रदीप रात करीब आठ बजे गांव में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। रास्ते में ही उन पर फायरिंग की गई। गोली पेट व सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजन गंभीर हालत में प्रदीप को उपचार के लिए इटावा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई।
परिजन का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रदीप मिश्रा और गांव के ही एक व्यक्ति के परिवार के बीच मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में हत्या की गई है। प्रदीप मिश्रा के दरवाजे पर इन दिनों भागवत कथा भी चल रही है। कथा के बीच हुई घटना से लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें