कासगंज में प्रसव के बाद पीड़ा कराहती प्रसूता को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। पति ने सरकारी एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन दो घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस नहीं आई। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में भी उसे कोई उपचार नहीं मिला।
शहर की नई बस्ती सहावर गेट निवासी आरती पत्नी जितेंद्र ने शनिवार रात अपने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। रविवार सुबह जितेंद्र उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गया।
आरोप है कि वहां चिकित्सकों ने प्रसूता को उपचार नहीं दिया बल्कि खून की कमी बताते हुए तत्काल अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जितेंद्र ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 पर कॉल किया।