फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला क्रिकेटरों के आज से होंगे मुकाबले

Thu, 26 Nov 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिला क्रिकेटरों को 50 ओवर के प्रारूप में प्रतिभा दिखाने और मैच का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर 26 नवंबर से मीना गुप्ता मेमोरियल द्वितीय वुमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। प्रतियोगिता में पांच टीमें हिस्सा लेंगी और प्रत्येक चार-चार लीग मैच खेलेंगी।
विज्ञापन

आयोजन सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में कॉसमॉस, स्टार नेक्स्ट, मान्या, चंबल और आरडीएम क्रिकेट अकादमी फिरोजाबाद की टीमें प्रतिभाग करेंगी। किसी भी टीम से सहभागिता शुल्क नहीं लिया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 26 को सुबह नौ बजे आरडीएम क्रिकेट अकादमी फिरोजाबाद और स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें