फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा को हराकर कानपुर सेमी फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
क्रिश्चियन मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन मैदान पर चल रही महाराज तेज सिंह मैमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में केडीएमए कानपुर ने एसबीएस आगरा को 179 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

एसबीएस आगरा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीएमए कानपुर के निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 226 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। कानपुर की ओर से अमन अग्निहोत्री ने 57, मयंक शुक्ला ने 52 और समन्य दीक्षित ने 35 रनों पारी खेली। आगरा की ओर से केके शर्मा ने तीन, मुकुल यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम एक के बाद एक विकेट खोती चली गई। आगरा की पूरी टीम 15.2 ओवर में मात्र 47 रन ही बना सकी।
आगरा के दीपक कौशिक ने 10 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कानपुर की ओर से आशीष निषाद और जीवान अंसारी ने तीन-तीन, अनुज पाल ने दो विकेट लिए। दूसरे दिन का मुकाबला रोचक रहा। अंपायरिंग विजय प्रताप सिंह, शिशिर मल्होत्रा ने की, वहीं स्कोरिंग मोहित प्रकाश ने, कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की। कानपुर के आशीष निषाद को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच 18 जनवरी को मथुरा और कानपुर के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें