फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिया को दीवार तोड़कर घर में घुसी मेटाडोर

Fri, 05 Jul 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बाईपास मार्ग स्थित मोहल्ला कटरा क्षेत्र में बीती रात एक अनियंत्रित मेटाडोर सड़क की पुलिया की दीवार तोड़ एक मकान में जा घुसी। घर के अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बुधवार रात्रि करीब डेढ़ बजे बरेली की ओर से मथुरा मेटाडोर जा रही थी। इसमें प्लाईवुड लदा था। चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा में पुलिया की दीवार तोड़ती मकान की दीवार में जा घुसी। उस समय घर के सभी लोग सोए हुए थे। दीवार से टकराने की आवाज सुनकर गृह स्वामी संजीव माथुर व आसपास के लोग घरों से निकल आए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात्रि में ही जेसीबी मंगाकर मेटाडोर को हटवाया। पुलिस ने मेटाडोर के चालक व हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें