फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान खोल रहे युवक की शटर उठाते समय गिर कर मौत

Fri, 05 Jul 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। नगर में युवक की दुकान खोलने के लिए शटर ऊपर उठाते समय जमीन पर गिरकर मौत हो गई। अचानक युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन

नरदोली रोड मुख्य बाजार निवासी युवा व्यवसायी समद सिद्दीकी (25) उर्फ गुड्डू पुत्र समसुद्दीन की घर के बगल में जनरल स्टोर की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह उसने दुकान खोलने के लिए शटर उठाया, तभी वह जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोसी दुकानदारों ने समझा कि उसे करंट लग गया, लेकिन शटर में करंट नहीं था। परिजन उसे निजी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। देर शाम परिजन ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें