फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा सिंडिकेट: पुडुचेरी से सरगना गिरफ्तार...करोड़ों की दवाएं की थी सप्लाई; पूछताछ में खुलेंगे कई राज

Wed, 17 Dec 2025 11:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नकली दवा के मामले की जांच के दाैरान सामने आया था कि पुडुचेरी से नकली दवाएं मंगाई जाती हैं। आगरा के बाद लखनऊ तक सप्लाई की जाती है। पुडुचेरी के एके राणा का नाम भी सामने आया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
पकड़े गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली दवाओं के सिंडिकेट से जुड़े बड़े सप्लायर पुडुचेरी के एके राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस उसे पुडुचेरी से ट्रांजिट रिमांड पर आगरा ले आई। कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूर्व में हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


अगस्त माह में कोतवाली क्षेत्र में नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। आगरा कैंट से आई दवाओं से भरे टैंपो को एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने पकड़ा था। इस दाैरान एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया था।

इस मामले में टीम ने कई दिन तक जांच की थी। तीन प्राथमिकी भी थाना कोतवाली और एमएम गेट में दर्ज कराई गईं। जांच में पता चला था कि पुडुचेरी से नकली दवाएं मंगाई जाती हैं। आगरा के बाद लखनऊ तक सप्लाई की जाती है। लखनऊ की तीन फर्मों के नाम भी सामने आए थे। इस पर एसटीएफ ने छानबीन की थी। इसमें पुडुचेरी के एके राणा का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन


वह नकली दवाओं के सिंडिकेट का सरगना बताया गया है। पिछले दिनों पुडुचेरी पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में करोड़ों रुपये की दवाएं भी बरामद की थी। वह पैकेजिंग प्लांट से दवाओं को भेजता था। वह दवाओं को पुडुचेरी से मंगवाता था। प्लांट को सील कर दिया गया था। एके राणा के पकड़े जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बी वारंट के लिए प्रार्थनापत्र दिया। मगर आरोपी एके राणा को जमानत मिल गई थी। बाद में उसे आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर दो दिन पहले आगरा ले आया गया।

थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, एके राणा तमिलनाडु के नागपटिटनम जिले का रहने वाला है। वर्तमान में पुडुचेरी में रह रहा था। वह दवाओं का बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर है। वह सन फार्मा के नाम से बनी दवाओं की सप्लाई आगरा तक करता था। दवाओं की डुप्लीकेसी नहीं की जा सकती है। इसके बावजूद वह इस अवैध कारोबार से कमाई कर रहा था। इससे कंपनी को चूना लग रहा था।

वहीं दवाओं की गुणवत्ता कम होने के कारण मरीजों को फायदा नहीं हो रहा था। उससे पूछताछ के बाद दवाओं को बनाने वाली फर्म से जुड़े दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। अब टीम उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं दो से अधिक को पूर्व में अग्रिम जमानत हाईकोर्ट से मिल गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें