फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

Fri, 29 Mar 2019 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के जीवनी मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां गत्ता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


जीवनी मंडी के चंदा पान वाली गली में गत्ता फैक्ट्री है। दोपहर को कर्मचारी फैक्टरी में काम कर रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठता देख फैक्टरी में हड़कंप मच गया। समय रहते सभी कर्मचारी फैक्टरी से बाहर निकल आए। उन्होंने फैक्टरी मालिक और दमकल को घटना की सूचना दी। 

सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कई घंटे लग गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि जीवन मंडी शहर का बीचोंबीच में है। गनीमत रही कि आग से कोई बड़़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें