फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सिलेंडर लीकेज से भीषण आग...पड़ोसी की बेटी की शादी का सामान भी जल गया,  20 लाख रुपए का नुकसान

Sat, 06 Dec 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि सबकुछ जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। 
 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्याम नगर में रविवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर के लीकेज होने से आग लग गई। क्षेत्र में सिलेंडर फटने की अफवाह से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने घर और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि सबकुछ जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। आग में पड़ोसी की बेटी की शादी का रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन


श्याम नगर निवासी सोनू यादव के घर में ही बंशी प्रोविजन के नाम से परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी छोटे भाई की पत्नी चीखते हुए बाहर आई और सिलेंडर में आग लगने की जानकारी दी। परिवार के लोग तुरंत अंदर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, मगर गैस लीक होने से लपटें तेजी से फैल गईं। मोहल्ले के लोगों ने भी बाल्टी और रेत डालकर आग रोकने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन वहां पहुंचा, लेकिन तब तक घर-दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। उन्होंने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

परिवार का कहना है कि आग की वजह से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित सोनू यादव ने बताया कि मोहल्ले में एक शादी है और पड़ोसी ने अपनी बेटी की शादी का सामान उनके घर के कमरे में रखा था। आग में वह सामान भी जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन



अग्निशामक सेकंड प्रभारी आरएल यादव ने बताया कि घर में ही परचून की दुकान थी। सिलेंडर लीकेज होने की वजह से आग लगी है। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें