फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के गोदाम में लगी भीषण आग, 7 घंटे में पाया गया काबू, हुआ करोड़ा का नुकसान

Sun, 01 Jul 2018 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
पतंजलि
विज्ञापन

एनएच-2 पर छलेसर स्थित पतंजलि के गोदाम सहित तीन बड़े गोदामों में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इसे बुझाने के लिए वायु सेना की फायर ब्रिगेड की मदद भी लेनी पड़ी। 16 दमकलों ने सात घंटे की मशक्कत केबाद आग पर काबू पाया। आग में 17 करोड़ का नुकसान हो जाने का अनुमान है। गोदाम से काफी दूर तक धुआं फैल गया है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।

विज्ञापन


छलेसर में बेस्ट प्राइज का बड़़ा गोदाम है। इसके पास ही एक विशाल परिसर है जिसमें पतंजलि समेत कई कंपनियों के गोदाम है। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे पतंजलि गोदाम में आग लगी। यह आगरा के नेहरू नगर निवासी सुनील अग्रवाल का है।

सुनील भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल जैन के छोटे भाई हैं। गोदाम में देसी घी, रिफाइंड और सरसों के तेल के सैकड़ों टिन होने के कारण आग तेजी से फैली। यहां से आग की लपटें पहुंची खंदारी निवासी निमेश अग्रवाल के पारले एग्रो प्राइवेट लिमिटेड एवं ड्यूलेक्स पेंट एनई लॉजिस्टिक पार्क के गोदाम में। तीनों गोदामों में आग तेजी से फैली। पहली दमकल को पहुंचने में एक घंटा लगा। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दूर दूर तक धुआं फैल गया था। गोदाम के 500 मीटर दूरी पर है पेट्रोल पंप है। एक समय तो आग वहां तक पहुंच जाने का डर हो गया था।  
विज्ञापन


आगरा, बरहन, टूंडला से दमकल बुलाई गई। बाद में एयरफोर्स के आगरा स्टेशन से दो दमकल बुलाई गई। एसपी वेस्ट अखिलेश नारायण ने बताया कि आग भीषण होने के कारण दमकलों को काबू पाने में समय लगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें