फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शार्ट सर्किट से डाई फैक्टरी में लगी भीषण आग, 15 लाख का नुकसान

Wed, 11 Feb 2026 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शॉर्ट सर्किट से जूते के सोल की डाई फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)- fire (demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सुदामापुरी में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से जूते के सोल की डाई फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 15 लाख रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन


सुदामापुरी, नरायच निवासी प्रवीण कुमार शर्मा की घर में ही सुमित इंजीनियरिंग के नाम से डाई बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी की पहली मंजिल पर संचालक का घर बना है। इसमें वो परिवार के साथ रहते हैं। इसमें सात से अधिक मजदूर कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर करीबन 1 बजे शॉर्ट सर्किट से मशीन में तेज धमाके के साथ चिंगारी निकली और आग लग गई। इससे पूरी फैक्टरी चपेट में आ गई। पुलिस और अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी में रखा डाई किया हुआ माल, मशीनें और अन्य सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें