फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से ब्यूटी पार्लर में भीषण आग...बिजली बोर्ड में धमाके के बाद उठी लपटें, मच गई अफरातफरी

Fri, 12 Dec 2025 09:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बिजली के बोर्ड से तेज धमाका हुआ। इसके बाद आग भड़क उठी। धुआं और लपटें देखकर स्थानीय दुकानदारों ने शीशा तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे बाद लपटों पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेज-2 में शुक्रवार सुबह चंदा ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अचानक उठीं लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पार्लर का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। करीब 2.5 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कालिंदी बिहार निवासी पूनम सिंह पिछले 12 साल से चंदा ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अचानक बिजली के बोर्ड से तेज धमाका हुआ और आग भड़क उठी। धुआं और लपटें देखकर स्थानीय दुकानदारों ने शीशा तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। 

लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद आग बुझाई जा सकी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आसपास के कुछ अज्ञात दुकानदार बिजली मीटर में छेड़छाड़ करते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें