फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: तखरऊ में खड़े कंटेनर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई

Sat, 27 Apr 2024 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

तखरऊ में खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग से कंटेनर में रखा माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के गांव तखरऊ में खड़े एक कंटेनर में शनिवार को अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने कंटेनर को घेर लिया। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका। आग में कंटेनर में लदा लाखों रुपये का कपड़ा जल गया। स्थानीय पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी राजुददीन उर्फ राजू कंटेनर चालक है। वह फरीदाबाद गुड़गांव से कंटेनर में कपड़ा लाद कर बिहार सप्लाई के लिए जा रहा था। शनिवार की सुबह वह गांव में कंटेनर को खड़ा करने के बाद आराम करने के लिए अपने घर चला गया। कंटेनर के पास लगे कूड़े के एक ढेर में किसी तरह से आग लग गई। कूड़े के ढेर से निकली एक चिंगारी कंटेनर में रखे कपड़े तक पहुंच गई।

कुछ ही देर में कंटेनर से आग की लपटें उठने लगीं। जानकारी होने के बाद चालक ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटा चली मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। तब तक कंटेनर में लदा लाखों रुपये कीमत का रेडीमेड कपड़ा जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें