फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, क्षेत्र में मची अफरातफरी; फायर विभाग और सीओडी की दमकलों ने पाया काबू

Sun, 28 Jun 2026 10:37 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी स्थित प्रमोद टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
टेंट गोदाम में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी स्थित प्रमोद टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सीओडी और फायर विभाग की दमकलें माैके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है। 
विज्ञापन



">http://

रविवार सुबह 06:37 बजे फायर ऑफिसर सीओडी धनंजय एस यादव को ड्यूटी पर तैनात डीएससी सुरक्षा जेसीओ का फोन प्राप्त हुआ कि एचपी गेट के निकट स्थित नागरिक भवन प्रमोद टेंट हाउस में भीषण आग लग गई है। सूचना पर तत्काल अपनी टेंडर फायर फाइटिंग टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। आग अत्यंत भीषण थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिविल फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। कुछ समय बाद सिविल फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए कुल चार लाइनों का उपयोग किया गया। लगभग डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण सबमर्सिबल में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। 

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें