आगरा में रिहायशी इलाके में चल रही नैपकिन फैक्टरी में शनिवार को भीषण आग लग गई। धुएं और लपटों से इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित कावेरी विहार में शनिवार को नैपकिन फैक्टरी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से उठते धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
आग से भारी नुकसान होने की आशंका है। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्निशमन विभाग जांच में जुटा है।