फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में रबर सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटों से दहशत में आए लोग; बर्बादी का मंजर देख रोने लगे कर्मचारी

Sun, 05 Apr 2026 06:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा स्थित रबर सोल फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार और आग की लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलों ने लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
आगरा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीजी पुरम में रविवार दोपहर 3:30 बजे सनी बाजवा की बाजवा रबर इंडस्ट्रीज में आग लग गई। कुछ ही देर में फैक्टरी से लपटें बाहर निकलने लगीं। काला धुआं देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। दमकलकर्मी 6 घंटे में आग पर काबू पा सके। हादसे में लाखों का माल और मशीनरी जल गई। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक सनी बाजवा कावेरी काैस्तुभ अपार्टमेंट, सिकंदरा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि फैक्टरी में रबर सोल बनते हैं। रविवार को अवकाश रहता है। आम दिनों में फैक्टरी में 60 कर्मचारी काम करते हैं। अवकाश के दिन गार्ड रहता है। दोपहर 3:30 बजे आग लगी। आग की शुरुआत स्टाॅक रूम से हुई। थोड़ी ही देर में आग भूतल के साथ पहली मंजिल तक पहुंच गई। इससे पूरी फैक्टरी चपेट में आ गई। गार्ड ने शोर मचाया और उन्हें सूचना दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। रबर सोल में आग लगने से काला धुआं उठ रहा था। वह कई किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा था।

फोम टेंडर की ली गई मदद
सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह छह दमकल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले क्षेत्र की बिजली बंद करा दी गई। इसके बाद दमकलकर्मियों ने पानी डालना शुरू किया। रबर सोल प्लास्टिक दाने से बनाए जाते हैं। यह उच्च पेट्रोलियम पदार्थ से बने होते हैं। फैक्टरी में केमिकल भी रखा था। इससे आग भीषण हो गई। लोग पास भी खड़े नहीं हो पा रहे थे। आसपास की फैक्टरी की छत पर चढ़कर पानी डाला गया। पिछले हिस्से की दीवार भी तोड़ी गई। फोम टेंडर का भी प्रयोग किया गया। तब रात आठ बजे लपटों को कम किया जा सका। दो दमकल रात करीब 9:30 बजे तक पानी डालती रहीं। तब कहीं आग पर काबू पाया गया। आग से मशीनरी और लाखों का माल जल गया। पहली मंजिल का प्लास्टर भी गिर गया।
विज्ञापन


बगल की फैक्टरी से निकलवाया सामान
सनी बाजवा की फैक्टरी के बराबर ही अशोक शर्मा की सोल फैक्टरी है। आग की लपटें उनकी फैक्टरी तक पहुंच रही थीं। मालिक भी पहुंच गए। उन्होंने गैलरी में रखे सामान को हटवाया। उन्होंने अपने कर्मचारी बुला लिए। कर्मचारियों ने पुलिस और दमकलकर्मियों की मदद से अपनी फैक्टरी से भी पानी डाला। इससे उनकी फैक्टरी बच गई।

आग देख रोने लगा कर्मचारी, पुलिस ने संभाला
बाजवा रबर इंडस्ट्रीज में आग लगने की जानकारी पर कर्मचारी भी आ गए। इस दाैरान मेंटेनेंस ऑफिसर चंद्र किशोर भी पहुंचे। वह आग देखकर घबरा गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया। फोन कर एक क्रेन बुला ली। खुद ही पहली मंजिल पर जाकर आग बुझाने लगे। यह देखकर पुलिस उन तक पहुंच गई। उन्हें समझाया कि दमकलकर्मी आग बुझा रहे हैं। मगर चंद्र किशोर ने रोना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें